गौधाम निर्माण, पशु चिकित्सा सुविधा और पशु कल्याण से जुड़े कार्यों की हुई समीक्षा

Posted On:- 2026-10-13




पशु क्रूरता रोकने और निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें : कलेक्टर

गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर  रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पशु कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने, निराश्रित, वृद्ध एवं अशक्त पशुओं की देखभाल, गौधाम निर्माण तथा पशु चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सहित पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र के पशुओं के उपचार की व्यवस्था, उन्नत पशु प्रजनन सुविधा के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही राज्य गौ सेवा आयोग की अनुमति से संचालित शासकीय एवं अनुदान प्राप्त गौ सदनों की देखभाल और उनके समुचित संचालन के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

कलेक्टर ने पालतू पशुओं के टीकाकरण और एंटी रेबीज कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को पशुओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा लोगों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि पशुओं और आम नागरिकों दोनों को सुरक्षित रखा जा सके। कलेक्टर ने पशुधन के महत्व और पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही वृद्ध एवं अशक्त पशुओं के लिए गौधाम निर्माण, निराश्रित पशुओं के लिए उचित आश्रय तथा आवश्यकता के अनुसार पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पशु कल्याण समिति की पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन, आय-व्यय के विकासखंडवार विवरण, पंजीयन शुल्क एवं विभागीय सेवा शुल्क सहित अन्य विषयों की समीक्षा की गई। जिले के निर्वाचित विधायकों को समिति में पदेन सदस्य बनाए जाने संबंधी पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष अभियान से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कर्णसिंह उके, पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक  ओपी तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...


thumb

जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन म...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुश...