मतदाता जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

Posted On:- 2026-10-13




अमलीपदर में विद्यार्थियों और नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की

गरियाबंद (वीएनएस)। मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय अमलीपदर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली के माध्यम से आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।

रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित -

मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।



Related News
thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...


thumb

जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन म...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुश...