शासकीय योजना और तकनीकी मार्गदर्शन से बहोरन ने अपनाई आधुनिक उद्यानिकी खेती

Posted On:- 2026-10-13




शेडनेट हाउस में सब्जी उत्पादन से बढ़ी आमदनी, पारंपरिक खेती के साथ आय के नए अवसर हुए विकसित

जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। शासन की उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेकर बलौदा विकासखंड के ग्राम बुडगहन निवासी कृषक  बहोरन, पिता  मनबोध ने पारंपरिक धान की खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी कृषि आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत विभागीय मार्गदर्शन एवं अनुदान का लाभ लेकर वे शेडनेट हाउस में विभिन्न सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं।

       कृषक श्री बहोरन के पास कुल 2.400 हेक्टेयर कृषि भूमि है। पहले वे मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। उद्यानिकी फसलों के प्रति रुचि होने पर उन्होंने उद्यान विभाग से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद विभागीय मार्गदर्शन से 2.000 हेक्टेयर क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन शुरू किया। वर्तमान में वे बैंगन, लौकी, खीरा एवं धनिया की खेती कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन के लिए उन्हें अनुदान का लाभ भी मिला।

      शेडनेट हाउस में फसलों का उत्पादन करने से उन्हें बेहतर उत्पादन और बाजार में उपज बेचने के अवसर मिले हैं। वर्तमान वर्ष में धनिया एवं बैंगन का विक्रय कर उन्होंने अच्छी आय अर्जित की। कृषक के अनुसार, उद्यानिकी फसलों से उन्हें पूर्व की तुलना में अधिक आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आया है। श्री बहोरन की यह पहल दर्शाती है कि शासकीय योजनाओं, तकनीकी मार्गदर्शन और मेहनत के समन्वय से किसान पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर आय के नए अवसर विकसित कर सकते हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी उद्यानिकी खेती की ओर रुचि ले रहे हैं।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।