धान की खेती से ग्राफ्टेड बैंगन तक, उद्यानिकी विभाग के सहयोग से फागूराम की बढ़ी आमदनी

Posted On:- 2026-10-13




सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी

जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम परसाही निवासी कृषक  फागूराम पटेल ने पारंपरिक धान की खेती के साथ ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वर्तमान में वे 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन का उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन और आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।

    फागूराम पटेल पहले मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने ग्राफ्टेड बैंगन एवं अन्य सब्जियों की खेती शुरू की। योजना के तहत मिले सहयोग और विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें फसल प्रबंधन तथा नई कृषि तकनीकों को अपनाने में सहायता मिली। श्री फागूराम पटेल ने बताया कि धान की खेती से उन्हें लगभग 20 क्विंटल उत्पादन और 62 हजार रुपये की विक्रय राशि प्राप्त होती थी। वहीं, ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से 120 क्विंटल उत्पादन और 1 लाख 20 हजार रुपये की विक्रय राशि प्राप्त हुई। धान की खेती में इनपुट, श्रमिक एवं अन्य मदों पर लगभग 27 हजार रुपये खर्च होते थे, जबकि ग्राफ्टेड बैंगन की खेती में लागत लगभग 65 हजार रुपये रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, धान की खेती से 35 हजार रुपये और ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से 55 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हुआ।

       उनकी सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने में रुचि ले रहे हैं।  फागूराम की यह कहानी दर्शाती है कि शासकीय योजनाओं का लाभ और तकनीकी मार्गदर्शन किसानों को खेती में नए विकल्प अपनाने तथा आय बढ़ाने के अवसर प्रदान कर सकते हैं।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।