जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसी कड़ी में तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम बिरगहनी निवासी किसान देवेंद्र कुमार साहू की कहानी सामने आई है, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ शुरुआत से ही मिल रहा है।
देवेंद्र कुमार साहू के लिए खेती-किसानी आजीविका का प्रमुख आधार है। कृषि कार्यों में खाद, बीज सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समय पर आर्थिक संसाधनों की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने और खेती-किसानी से जुड़े खर्चों के प्रबंधन में सहायक बन रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से मिलने वाली यह सहायता किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।