जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिल रही है। इसी कड़ी में नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अमोरा निवासी किसान लोचन प्रसाद कश्यप को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।
लोचन प्रसाद कश्यप ने बताया कि उनके पास लगभग 2 एकड़ कृषि भूमि है और खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था में होने वाले खर्चों को पूरा करने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इससे किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं के प्रबंधन में मदद मिलती है और खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है। योजना से मिल रहे आर्थिक सहयोग के लिए लोचन प्रसाद कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।