जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसी क्रम में ग्राम बक्सरा निवासी मनमोहन बिंझवार, पिता स्वर्गीय जेठूराम ने अपने पुत्र की शिक्षा एवं रोजगार संबंधी आवश्यकताओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन किया था। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उन्हें महज पांच दिनों में तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। मनमोहन बिंझवार ने सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया। इस प्रकार सेवा सेतु केन्द्र नागरिकों को जरूरी शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराकर शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने में सहायक बन रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।