नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता कहरा की पढ़ाई को मिला आर्थिक संबल

Posted On:- 2026-10-13




20 हजार रुपये की सहायता राशि से शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद, उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहे कदम

जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता बेटियों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रही है। इसी कड़ी में विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम धुरकोट निवासी निकिता कहरा को योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है।

श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत निकिता कहरा को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच यह राशि उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है। इससे उन्हें पढ़ाई-लिखाई से जुड़े खर्चों और आवश्यक शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है। शासन से प्राप्त यह सहयोग निकिता को अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें शिक्षा के जरिए अपने सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।




Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।