जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटघरी निवासी जया बाई का पक्के घर का सपना साकार हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित पक्का मकान जया बाई के परिवार के लिए सुरक्षित आश्रय बना है। पक्का घर होने से परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिल रही है और रहन-सहन पहले से अधिक सुविधाजनक हुआ है। अपने घर का सपना पूरा होने से परिवार को सुरक्षित वातावरण मिला है, जो बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना से मिलने वाला यह लाभ परिवार के वर्तमान को बेहतर बनाने के साथ ही सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी मजबूत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।