जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी प्रिया कश्यप को 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि प्राप्त हुई है।
प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के साथ पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य जरूरी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देना होता है। इस दौरान परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। योजना के तहत मिली राशि से प्रिया कश्यप को प्रसव के बाद की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली, जिससे वह अपने स्वास्थ्य और बच्चे की देखभाल पर ध्यान दे सकीं। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता महिलाओं को मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।