उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में ग्राम सरोना निवासी सावित्री बघेल ने कलेक्टर के समक्ष उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिल पाने की समस्या रखी और राशन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारी को तत्काल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस पर खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अंगूठे का निशान स्कैन नहीं हो पाने के कारण हितग्राही को राशन प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। अब उन्हें ओटीपी के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
जनदर्शन में ग्राम कोदाभाट में आवारा मवेशियों के लिए चारागाह एवं उचित व्यवस्था करने, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत टूल किट उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में ग्रामीणों के नाम जोड़ने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा मनरेगा की राशि दिलाने, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, अतिक्रमण हटाने, नल-जल योजना के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को पूरा कराने, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने तथा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने की मांग भी की गई। वहीं, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियंत्रण रखने सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल कर रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम भानुप्रतापपुर अनिकेत अशोक फड़तरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...
ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...
शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...
अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुश...