राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नियुक्त किये नये राज्यपाल

Posted On:- 2026-10-13




नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चार नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, जबकि दो मौजूदा राज्यपालों को स्थान्तरित किया गया है। नई नियुक्तियों के तहत ओम प्रकाश माथुर (जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं) को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा बृज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

हरियाणा की वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह कारगिल युद्ध में शहीद हुए बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की पत्नी हैं। डॉ. यादव महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य भी रही हैं।

रसायन विज्ञान में आईआईटी रुड़की से एमएससी और पीएचडी करने वाली डॉ. यादव 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को ओबीसी समाज और शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली से आने वाले दलित नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने आरएसएस और भाजपा में करीब पांच दशक तक संगठनात्मक कार्य किया है। वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नगर निगम पार्षद से लेकर राज्यसभा सदस्य तक का सफर तय करने वाले गौतम की नियुक्ति को जमीनी स्तर से उभरे दलित नेतृत्व के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ओबीसी समुदाय से आने वाले बिसेन चार बार विधायक और बालाघाट से सांसद रह चुके हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा, वन, परिवहन और खनन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में भी उनकी पहचान रही है और भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है।
झारखंड के वरिष्ठ दलित नेता बृज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

किसान परिवार से आने वाले राम अविभाजित बिहार में विधायक रह चुके हैं और पलामू से तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा और धोबी महासंघ में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया।



Related News
thumb

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल, वोट चोरी पर सबूत देने की...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके शासन में चुनाव आयोग की साख गिरी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व C...


thumb

घुसपैठियों के खिलाफ अमित शाह का सख्त रुख देखकर डर गये बांग्लादेस के...

बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया तक भारत ने आतंकवाद, तस्करी और सीमा पार अपराधों के खिलाफ मोर्चा मजबूत करने की पहल करते हुए साफ क...


thumb

एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, पीएम को पत्र ल...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन...


thumb

इंडिया ब्लाक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, लोकतंत्र को ...

राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव और ...


thumb

कनाडा की विदेश मंत्री भारत दौरे पर

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद 13 से 15 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कौशल विकास एवं उद्य...