बीएसपी से लोहा चोरी की खबरें भ्रामक : मलकीत सिंह

Posted On:- 2026-10-13




संयंत्र के अधिकारियों ने भी नकारा, तिमाही रिपोर्ट में मुनाफा

भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी की खबरों को भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने कहा कि बीएसपी में CISF की कड़ी निगरानी और जांच सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई है, जिसके बीच प्लांट से चोरी होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।मलकीत सिंह ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन की किसी भी गाड़ी को आज तक चोरी करते हुए अथवा सेल का लोहा बेचते हुए नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के एसोसिएशन का नाम इस मामले में जोड़ा जाना गलत है।

पांडे कबाड़ी के गोदाम में सेल का लोहा मिलने के मामले पर उन्होंने कहा, “यह लोहा सेल के अधिकृत ट्रेडर्स के गोदाम से दूसरे राज्यों में ले जाने वाली गाड़ियों से चोरी होने की संभावना है, जिसकी जांच होनी चाहिए। एसोसिएशन इस प्रकार की चोरी का पूर्णतः विरोध करता है।”उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और बिना सबूत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को बदनाम न किया जाए। 

गौरतलब है कि जामुल थाना अंतर्गत एक कबाड़ी गोदाम में पुलिस की दबिश में बड़ी मात्रा में लोहे के कटे हुए टुकड़े समेत अन्य सामान मिले हैं। इनमें रेल पटरी के ऐसे हिस्से भी शामिल हैं, जिन पर सेल लिखा हुआ है। इसी को लेकर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप हो रहे हैं। मौके से संचालक फरार है। पुलिस सामानों का आंकलन कर रही है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोदाम सुरेश कुमार का बताया जा रहा है।

क्राइम डीएसपी यदुमणि सिदार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम छावनी स्थित पांडेय कबाड़ी के गोदाम में जामुल पुलिस की टीम के साथ दबिश दी। वहां बड़ी मात्रा में लोहा मिला है। इनमें रेल पटरी के कटे हुए टुकड़े शामिल हैं। बरामद सामग्री का वीडियो तैयार किया गया है, ताकि जांच के दौरान उसका मिलान और पहचान की जा सके। बीएसपी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हर माह भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है और मुनाफा भी बीएसपी को मिल रहा है। ।यहां सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे पहरा देते हैं जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से प्लांट लेस है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।