महतारी वंदन योजना से बेटी की भविष्य गढ़ रही प्रमिला पोटामी, सुकन्या समृद्ध योजना में कर रही है निवेश

Posted On:- 2026-10-13




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में गीदम विकासखंड अतंर्गत ग्राम बोदली की रहने वाली प्रमिला पोटामी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से हर माह 1 हजार की राशि उनके खाते में आ रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली इस राशि का उपयोग वह अपनी बेटी के भविष्य को संवारने में कर रही है। विमला आगे बताती है कि बेटी के नाम से उन्होंने सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है और सरकार से मिलने वाली इस मदद को हर माह बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना से निवेश राशि में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी होती है। यह राशि बेटी की भविष्य में शिक्षा-दीक्षा के काम आएगी।

प्रमिला ने कहा हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभारी है मुख्यमंत्री द्वारा हम जैसी जरूरतमंद महिलाओं को दी जा रही इस मदद से बड़ा सहारा है। हमारी आमदनी इतनी नहीं होती कि हम किसी तरह की बचत कर सकें। लेकिन सरकार की इस पहल से हम जैसी लाखों महिलाएं बचत और निवेश कर आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं। ज्ञात हो कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिल रही है साथ ही उनके बच्चों का भविष्य गढ़ने में भी यह योजना सार्थक बन रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।



Related News
thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...


thumb

जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन म...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुश...