जिला चिकित्सालय में वृद्धजन देखभाल, पोषण पुनर्वास व प्रशामक चिकित्सा सुविधा का हुआ शुभारंभ

Posted On:- 2026-10-14




राजनांदगांव (वीएनएस)। महापौर मधुसूदन यादव ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में 10 बिस्तरीय वृद्धजन वार्ड, 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा 3 बिस्तरीय दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड का शुभारंभ किया। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 

वृद्धजन देखभाल, पोषण पुनर्वास एवं प्रशामक चिकित्सा सुविधा अतिरिक्त देखभाल एवं सहयोग की आवश्यकता वाले वर्गों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वृद्धजन वार्ड वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने, पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार तथा दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों को राहत और सम्मानजनक देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र प्रसाद, अस्पताल सलाहकार अविन चौधरी, जिला एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. विकास राठौर, जीवनदीप समिति के सदस्य गुरमुख वाधवा एवं डॉ. अरविंद सिन्हा, प्रभारी मैट्रन रत्ना चंद्रा, आईसीसीयू एवं कैंसर यूनिट प्रभारी महिमा झा, ओपीडी प्रभारी रेखा देवांगन, वृद्धजन वार्ड प्रभारी लभेश पगारे तथा जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...