स्वास्थ्य का नया संदेश : घोरतलाव स्कूल में योग और ध्यान शिविर का सफल आयोजन

Posted On:- 2026-10-14




राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला घोरतलाव में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक नितिन कुमार सहारे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। 

उन्होंने नियमित योगाभ्यास एवं ध्यान से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सड़क चिरचारी के प्रभारी हेमलता वर्मा, फार्मासिस्ट भरत सिंह सूर्यवंशी, पीटीएस सतीश सलामे, विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शिक्षक, विद्यार्थी, मितानिन तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...