प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से वंदना रामटेके को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

Posted On:- 2026-10-14




8 लाख 40 हजार रूपए के अनुदान से नवीन पॉण्ड लाइनर निर्माण कर मत्स्य पालन को दिया बढ़ावा

राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जिले के मत्स्य पालकों को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से मत्स्य पालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने में हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंतर निवासी वंदना रामटेके ने मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया है। वंदना रामटेके ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 14 लाख रूपए की इकाई लागत से नवीन पॉण्ड लाइनर का निर्माण कराया है। योजना के तहत महिला हितग्राही होने पर 60 प्रतिशत की दर से 8 लाख 40 हजार रूपए का अनुदान स्वीकृत हुआ है। इस आर्थिक सहायता से मत्स्य पालन के लिए आवश्यक सुविधा विकसित करने में मदद मिली है।

वंदना रामटेके ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत नवीन पॉण्ड लाइनर निर्माण के माध्यम से मत्स्य पालन का कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें अपनी आजीविका को बेहतर बनाने, आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। योजना से प्राप्त सहायता उनके लिए स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि योजना से उन्हें मत्स्य पालन का कार्य आगे बढ़ाने में मदद मिली है। वंदना रामटेके ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...