राजनांदगांव (वीएनएस)। शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने में भी कर रही हैं।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रीवागहन निवासी आशा विश्वकर्मा की है। जिन्होंने योजना से प्राप्त राशि को बचाकर अपना गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया है। आशा विश्वकर्मा को महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से बचत करने का अवसर मिला। उन्होंने इस राशि को धीरे-धीरे जमा किया और उसका उपयोग स्वरोजगार शुरू करने में किया। उन्होंने अपनी बचत से गुपचुप की दुकान शुरू की। इस छोटे से व्यवसाय के माध्यम से अच्छी आमदनी हो रही है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है।
आशा विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह उनके स्वरोजगार की शुरूआत का आधार भी बनी। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग कर आय अर्जित करने का माध्यम विकसित किया है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार रोजगार शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही है। आशा विश्वकर्मा ने महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।