हाजीपुर (वीएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात गंगा नदी में एक दर्दनाक नाव हादसे में कम से कम 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक बच्चों की उम्र 15 वर्ष या उससे कम बताई जा रही है। नाव में सवार बच्चे बगल के गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी बीच नदी में यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद बचाव अभियान चलाकर सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) और पटना रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में माता महारानी स्थान के पास सिंहेश्वर राय के घर श्राद्ध का भोज था। उसी में शामिल होने के लिए लगभग 15 से 20 बच्चे एक छोटी निजी नाव में सवार होकर जा रहे थे।
महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रभावित 305 तालुकों के किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता देने का निर्णय लिया है। लगभग सवा करोड़ किसा...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए लगभग 11.4 लाख नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस देने की मंज...
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत दुनिया का फूड बास्केट बनेगा, जहां 2014 से 2024 के बीच खाद्यान्न उत्पादन 49 प्रतिशत बढ़ा है
हम आपको बता दें कि कैबिनेट ने रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है। इस पर...
भारतीय रेलवे ने 16 कोच वाली नई वंदे भारत चेयर कार ट्रेनसेट का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से उच्च गति परीक्षण किया।