रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दीपावली छुट्टी एक दिन बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक अवकाश रहेगा। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने 6 से 10 नवंबर तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की थी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को अवकाश बढ़ाने की घोषणा की।
मांग के बाद सरकार ने लिया फैसला
दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संबंध में मिल रही मांगों को देखते हुए सरकार ने अवकाश एक दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद विद्यार्थियों को दीपावली के दौरान लगातार छह दिन की छुट्टी मिलेगी।
दशहरा और शीतकालीन अवकाश की तारीखें भी तय
स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया था। दीपावली की छुट्टी बढ़ने के बाद अवकाश का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन)
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (6 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (5 दिन)
इस तरह तीनों अवसरों पर स्कूलों में कुल 16 दिन का अवकाश रहेगा।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।