मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा में 6.97 करोड़ रुपये के सड़क-पुल कार्यों को मिली स्वीकृति

Posted On:- 2026-10-15





रायपुर(वीएनएस)।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन कार्यों पर कुल 6 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्वीकृत कार्यों में गंगोटी-शिवप्रसादनगर से डुमरिया मार्ग पर गोबरी नदी में उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण शामिल है। इस कार्य के लिए 3 करोड़ 51 लाख 29 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पुल बनने से नदी के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा।
इसी तरह ग्राम पंचायत कुम्दाबस्ती से जुना तालाब बांधभीठ तक 2.40 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पुल-पुलियों सहित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 3 करोड़ 46 लाख 51 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। मार्ग बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के संपर्क मार्गों का विस्तार होगा।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास और ग्रामीण अंचलों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इन कार्यों की स्वीकृति से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुल-पुलियों के विकास को गति मिलेगी।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।