वॉशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में गुरुवार को एक प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन स्कूली बच्चे और एक शिक्षक शामिल हैं। वहीं, गोलीबारी के लिए जिम्मेदार 16 वर्षीय संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। 7 साल के बच्चे और एक अन्य शिक्षक की हालत गंभीर इस हिंसक वारदात में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक 7 वर्षीय मासूम बच्चा और एक अन्य शिक्षक शामिल हैं। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर ओरेगन के बेंड स्थित 'सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल' में घटी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 16 वर्षीय हमलावर ने सबसे पहले बाहर खड़ी एक कार पर गोलियां चलाईं और उसके बाद हथियारों से लैस होकर स्कूल परिसर के भीतर दाखिल हो गया, जहां उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
बेंड शहर के पुलिस प्रमुख माइक क्रैंट्ज़ ने बताया कि हमलावर पुलिस कार्रवाई में नहीं, बल्कि एक स्थानीय नागरिक की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। माइक क्रैंट्ज़ के अनुसार एक स्थानीय नागरिक ने संदिग्ध को हथियार लेकर स्कूल परिसर में घुसते हुए देख लिया था। उस व्यक्ति ने तुरंत संदिग्ध का पीछा किया और इमारत के अंदर पहुंच गया।
वहां दोनों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई, जिसमें स्थानीय नागरिक की गोली लगने से हमलावर मौके पर ही मारा गया। पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर को खाली कराकर इलाके की घेराबंदी कर दी है और 16 वर्षीय हमलावर के मकसद व हथियारों के स्रोत की गहन जांच की जा रही है।
पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा हो गया। शहर की दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 28 विद्यार्थियों और एक शिक्षिका की मौत हो गई है।
यूनिसेफ की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हनान सुलेमान ने भारत में लड़कियों के सशक्तीकरण की स्थिति में हुए सुधार की तारीफ की है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहे तो अभी ईरान में अपनी सैन्य भागीदारी खत्म कर सकता है, अगर पक्की गारंटी मिल जाए कि ईरान भविष्...
भारत के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन में स्थायी मिशन के वरिष्ठ सलाहकार अनमोल शेर बेदी ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भार...
नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में गगन थापा भारी बहुमत के साथ दोबारा पार्टी अध्यक्ष चुने गए हैं।