पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली राहत

Posted On:- 2026-10-17




अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध हो रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घंघरी के आसड़ाड की रहने वाली बसंती पहाड़ी कोरवा के परिवार को भी पक्के आवास की सौगात मिली है। पहले मिट्टी के कच्चे मकान में रहने वाला उनका परिवार अब अपने पक्के घर में सुकून से जीवन व्यतीत कर रहा है।

बसंती बताती हैं कि उनके परिवार में पति और तीन बेटे हैं। उनके पति खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच परिवार का जीवनयापन होता था। पहले उनका पूरा मकान मिट्टी का बना हुआ था। कच्चा मकान होने के कारण परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण घर के भीतर रहना मुश्किल हो जाता था। बारिश के दौरान परिवार को काफी असुविधा होती थी।

पक्के आवास से दूर हुई बरसात की परेशानी

बसंती बताती हैं कि पहले बरसात शुरू होते ही घर में पानी टपकने की चिंता सताने लगती थी। मिट्टी के मकान में बारिश के दौरान परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक परिस्थितियों के कारण स्वयं के संसाधनों से पक्का मकान बनवाना आसान नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई।

योजना के अंतर्गत आवास का लाभ मिलने से अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। नए घर में रहने से परिवार को कच्चे मकान की समस्याओं से छुटकारा मिला है। अब बारिश होने पर छत से पानी नहीं टपकता और परिवार सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में रह रहा है।

पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को मिल रहा आवास का लाभ

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें पात्र परिवारों को पक्के आवास की सुविधा प्रदान करना भी प्रमुख उद्देश्य है। योजना के माध्यम से पहाड़ी कोरवा जैसे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

बसंती पहाड़ी कोरवा का परिवार इस पहल का उदाहरण है। कभी मिट्टी के कच्चे मकान में रहने वाला परिवार आज अपने पक्के घर में खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है।

पक्का आवास मिलने पर बसंती पहाड़ी कोरवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की योजना से उनके परिवार का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है और अब उन्हें पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।



Related News
thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...