कोरबा (वीएनएस)। विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती के लिए खाद, बीज, कीटनाशक और मजदूरी जैसी जरूरतें पूरी करने में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार इन जरूरतों के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिलने पर राठिया ने कृषि विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ लिया। इसके तहत उन्हें प्रतिवर्ष ₹6,000 की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में मिलती है।
इस राशि का उपयोग वे खाद, बीज और खेती-किसानी से जुड़ी अन्य जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। समय पर कृषि कार्यों में निवेश होने से उन्हें खेती संभालने में मदद मिली है और साहूकारों से छोटी रकम उधार लेने की जरूरत कम हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, परिवार की वार्षिक आय पहले लगभग ₹60,000 थी, जो अब बढ़कर लगभग ₹70,000 हो गई है। खेती की जरूरतें पूरी होने से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।
राठिया के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सहायता खेती के छोटे लेकिन जरूरी खर्चों को समय पर पूरा करने का सहारा बनी है। वे कहते हैं कि योजना से मिलने वाली राशि खेती की जरूरतों में बहुत उपयोगी है और इससे खेती-किसानी में आर्थिक सहारा मिलता है।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...
गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...
बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...