नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया कभी-कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाती है। गावस्कर ने भारतीय टीम को चार फुलटाइम गेंदबाजों और दो ऑलराउंडरों के साथ खेलने की सलाह दी। वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद जियोस्टार पर गावस्कर ने कहा, "हमें गेंदबाजी देखने को नहीं मिली। यह देखना दिलचस्प होता कि भारत ने इस नौ ओवर के मैच में कैसी गेंदबाजी करता। सीरीज से यह सीख मिली है कि उनकी गेंदबाजी में, उन्हें कम से कम चार नियमित गेंदबाज के साथ खेलना होगा। पांचवां और छठा गेंदबाज ऐसा खिलाड़ी हो सकता है, जो बल्लेबाजी भी कर सके। नमन धीर और अक्षर पटेल जैसा खिलाड़ी, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकता है।" उन्होंने कहा, "हम कभी-कभी हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाते हैं। हार्दिक पांड्या की जगह कोई नहीं ले सकता। अगर आपको उनके जैसा कोई नहीं मिलता है, तो किसी ऐसे को चुनें जो थोड़ा अलग काम कर सके। नमन धीर, वही काम कर रहे हैं। वह अपने ओवर अच्छे से फेंक रहे हैं, और देखिए उन्होंने इस आखिरी टी20 में कैसे बल्लेबाजी की। भारत को यही करने की जरूरत है।"
गावस्कर ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज भारत के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करने का मौका था। मयंक यादव और प्रिंस यादव ने अच्छी गेंदबाजी की। नमन धीर इस दौरे की खोज बनकर उभरे। सीरीज में उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी और आखिरी मैच में उनकी बल्लेबाजी प्रभावी रही।"
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 शनिवार को बेंगलुरु में होना था। बारिश की वजह से मैच पहले 9-9 ओवर का निर्धारित किया गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए थे। उस समय नमन 6 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी समय फिर से बारिश आ गई। इसके बाद मैच रद्द करना पड़ा। सीरीज 2-2 से बराबर रही।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया।
अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप 2025 का चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ दी है।
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का रविवार को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जी...
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।