पंडरी में गौसेवा और जैविक खेती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Posted On:- 2026-10-20




कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया उद्घाटन

रायपुर (वीएनएस)। पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित वैज्ञानिक और समाज के लोग मौजूद रहे। केंद्र में किसानों को गौ-आधारित खेती और प्राकृतिक उत्पादों की जानकारी दी जाएगी।

खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि व्यवसाय केवल कमाई का जरिया नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम भी बन सकता है। इसी सोच के साथ केंद्र शुरू किया गया है। यहां किसानों के साथ युवाओं और व्यापारियों को भी जैविक खेती, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा।

गौमूत्र और गोबर से तैयार उत्पादों की देंगे जानकारी
डॉ. जैन ने बताया कि खैरागढ़ की मनोहर गौशाला में गौमूत्र, नीम और प्राकृतिक वनस्पतियों से 'फसल अमृत' तथा गोबर और गौमूत्र से 'मनोहर ऑर्गेनिक गोल्ड' जैसे उत्पादों पर काम हो रहा है। केंद्र में किसानों को इन प्राकृतिक विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े अनुसंधान कार्यों को भी महत्व दिया जाएगा। केंद्र महालक्ष्मी मार्केट में मनोहरा साड़ी के ऊपर प्रथम तल पर दुकान नंबर 2 में शुरू हुआ है। यहां मिट्टी की सेहत सुधारने, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूकता गतिविधियां भी होंगी।



Related News
thumb

विनय-विवेक के बिना धन और यौवन व्यर्थ : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराध...


thumb

राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


thumb

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट ग...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “सड़क सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी, बल्क...


thumb

बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’

लइका घर, आंगनबाड़ी और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों के विकास को निरंतरता मिलेगी तथा उन्हें प्रारंभ से ही शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेग...


thumb

स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का विधिवत अभिलेख उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने...