कोरबा (वीएनएस)। रबी वर्ष 2026-27 में जिले में तिलहन का रकबा दोगुना करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कृषि विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और किसानों को कार्ययोजना के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रविवार, 18 अक्टूबर को आयोजित बैठक में तिलहन खेती के विस्तार की समीक्षा की और किसानों को सरसों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ-ओएस) के बीज वितरण घटक के तहत विकासखंड पाली के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल तथा पोड़ी-उपरोड़ा के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल सरसों बीज वितरित किया जाएगा। योजना के फसल प्रदर्शन घटक के अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 300 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 15 क्विंटल सरसों बीज दिया जाएगा। प्रदर्शन में किसानों को बीज के साथ अन्य आवश्यक कृषि आदान सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त, डीएमएफ मद से जिले में कुल 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन विस्तार के लिए सरसों बीज वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एफपीओ को तिलहन क्षेत्र विस्तार के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने तेल मिल उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कंवर ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के बीच तिलहन खेती के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के किसानों से रबी मौसम में सरसों सहित तिलहन फसलों की खेती अपनाकर क्षेत्र विस्तार में सहभागी बनने की अपील की।
सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति जिला पंचायत राजनांदगांव की बैठक 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय...
विजयादशमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न प्रमुख दशहरा उत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।...
कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की स...
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रपति पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र, अभनपुर (...