ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं वेज चीज सैंडविच

Posted On:- 2026-10-22




नाश्ते में कुछ झटपट बनाने की सोच रह हैं तो सैंडविच से अच्छा ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता! वैसे तो घरों मे अक्सर आलू और खीरे टमाटर के साथ ही सैंडविच तैयार किया जाता है। ऐसे में सैंडविच कई तरह के बनाए जाते हैं लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं वेज चीज सैंडविच की झटपट बनने वाली रेसिपी-

चीज सैंडविच बनाने की सामग्री

ऑरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, मक्खन ,प्याज, टमाटर, उबले हुए स्वीट कॉर्न, गाजर, शिमला मिर्च, नमक, काली मिर्च, ब्रेड स्लाइस, पनीर के टुकड़े, हॉट एंट स्वीट सॉस

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गरम करें, उसमें प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मध्यम आंच पर कुछ देर पकाएं। फिर इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न, गाजर, शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। मध्यम आंच पर 1 - 2 मिनट तक पकाएं।

अब इसमें नमक, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पकाएं और आंच से उतार लें। इसे लगभग 10 मिनट तक ठंडा होने दें।

अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर 2 चीज स्लाइस रखें। फिर उस पर तैयार स्टफिंग डालकर अच्छी तरह फैला लें। इसके ऊपर थोड़ी हॉट एंड सोर सॉस डालें। ऊपर से और 2 चीज स्लाइस रखें।

इसे दूसरी ब्रेड से ढक दें। अब एक पैन में थोड़ा सा मक्खन गरम करें, उस पर तैयार टोस्ट डालें। इसे मक्खन से ब्रश करें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। अब इसे आंच से हटाकर बोर्ड पर रखें और टुकड़ों में काट लें। सॉस के साथ सर्व करें।



Related News
thumb

घरेलू उपाय देंगे सर्दी-जुकाम से राहत

इन दिनों कई लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। आजकल जुकाम बुखार और कई बीमारियों से पीडित लोग घर-घर में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नाक बंद हो रही ह...


thumb

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है...


thumb

फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन

पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये ...


thumb

इन चीजों में होता है भरपूर मैग्नीशियम

हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत मैग्नीशियम के साथ करनी चाहिए। नाश्ते में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। मैग्नीशियम हड्डियों को मज...


thumb

सर्दियों में गाजर के जूस पीने के हैं जबरदस्त फायदे

सर्दियों के मौसम में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहे। इसे कंट्...