कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-22




बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करने के साथ संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की और कोषालय के कामकाज की समीक्षा की।

कलेक्टर ने स्टाम्प एवं टिकटों के संधारण, बिल पारित करने की प्रक्रिया, पेंशन भुगतान तथा लेखा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप करने के निर्देश दिए। अग्रवाल ने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने तथा बिलों और पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बसंत गुलेरी, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे, खजांची ज्ञानू भारद्वाज, के.के. यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने सघन जांच, अमानक मिलने...

किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग जिले में कीटनाशकों की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था की सघन निगरानी कर रहा है।


thumb

संभागीय बैठक 23 को

खरीफ सीजन की उपलब्धियों की समीक्षा और रबी की आगामी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्ष...


thumb

बरसात के गड्ढों से मिलेगी राहत, बिलासपुर की सड़कों की मरम्मत शुरू

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर बिलासपुर में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स...


thumb

कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र को मिलेगी नई ...

दुर्ग जिले के महत्वपूर्ण कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक-21) के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने की...


thumb

लोक निर्माण विभाग, दुर्ग संभाग द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य, द...

जिले में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा ल...