कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन

Posted On:- 2026-10-22




राजनांदगांव  (वीएनएस)।  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में स्थापित सोलर पैनल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही से चर्चा कर योजना से मिल रहे लाभ एवं बिजली बिल में हो रही बचत की जानकारी ली। श्रीमती पूर्णिमा निषाद ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन होने के कारण उन्हें बिजली बिल में राहत मिल रही है। उन्होंने योजना को परिवार के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने से न केवल बिजली बिल में बचत होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों को इस जनहितकारी योजना से जोडऩे के लिए व्यापक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र एवं इच्छुक नागरिकों को आवेदन एवं सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल के खर्च में कमी लाने का अवसर मिल रहा है।  इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

किराए की छत से अपने आशियाने तक, 40 वर्षों के संघर्ष को मिला सुकून

दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...


thumb

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...


thumb

'सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होग...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...


thumb

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलास...

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...


thumb

भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों...

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...