रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश

Posted On:- 2026-10-22




पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में सरसों बीज वितरण; फसल प्रदर्शन के लिए भी मिलेगा बीज और अन्य कृषि आदान

कोरबा (वीएनएस)।  रबी वर्ष 2026-27 में जिले में तिलहन का रकबा दोगुना करने के लिए कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कृषि विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और किसानों को कार्ययोजना के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रविवार, 18 अक्टूबर को आयोजित बैठक में तिलहन खेती के विस्तार की समीक्षा की और किसानों को सरसों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ-ओएस) के बीज वितरण घटक के तहत विकासखंड पाली के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल तथा पोड़ी-उपरोड़ा के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल सरसों बीज वितरित किया जाएगा। योजना के फसल प्रदर्शन घटक के अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 300 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 15 क्विंटल सरसों बीज दिया जाएगा। प्रदर्शन में किसानों को बीज के साथ अन्य आवश्यक कृषि आदान सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, डीएमएफ मद से जिले में कुल 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन विस्तार के लिए सरसों बीज वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एफपीओ को तिलहन क्षेत्र विस्तार के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने तेल मिल उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उप संचालक कृषि  डी.पी.एस. कंवर ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के बीच तिलहन खेती के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के किसानों से रबी मौसम में सरसों सहित तिलहन फसलों की खेती अपनाकर क्षेत्र विस्तार में सहभागी बनने की अपील की।



Related News
thumb

किराए की छत से अपने आशियाने तक, 40 वर्षों के संघर्ष को मिला सुकून

दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...


thumb

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...


thumb

'सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होग...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...


thumb

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलास...

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...


thumb

भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों...

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...