280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए 30 लाख रूपए से अधिक के सहायक उपकरण

Posted On:- 2026-10-23




राजनांदगांव (वीएनएस)।  समाज कल्याण विभाग द्वारा सामथ्र्य शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय परिसर राजनांदगांव में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में महापौर  मधुसूदन यादव ने सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महापौर ने कहा कि एक वर्ष के भीतर बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। यह पहल जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने भी संबोधित किया।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों, नगर पंचायतों एवं नगरीय निकायों में मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया गया था। इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन किया गया। इसी क्रम में आयोजित वितरण शिविर में चिन्हांकित 280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को 30 लाख रूपए से अधिक के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में 1 वर्ष में आयोजित शिविर के माध्यम से लगभग डेढ़ करोड़ रूपए के सहायक उपकरण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को वितरित किए गए है। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, पार्षद  शिव वर्मा, पार्षद  शैंकी बग्गा, समाजसेवी  गौतम पारख,  हेमंत तिवारी एवं  प्रकाश सांखला सहित एलिम्को के राज्य समन्वयक, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।




Related News
thumb

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

बंसल ने विभिन्न शासकीय भवनों के निर्माण, मरम्मत एवं संधारण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित...


thumb

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया निरीक्षण

सचिव बंसल ने निर्माणाधीन दो मंजिलें महाविद्यालय भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सड़क के स्तर में अंत...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ आवासों पर वसूली कर निरस्तीकरण क...

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जनपद पंचायत कुरुद के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वि...


thumb

धमतरी की सड़कों को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, सुगम होगा आवागमन

धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सुगम यातायात और आधुनिक शहरी अधोसंरचना के विकास के उद्देश्य से सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को ग...


thumb

जल्द सजेगा धमतरी का अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, महापौर-कलेक्टर ने परखी नि...

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अत्याधुनिक ऑडिटोरियम धमतरी शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा साबित होगा। इसके पूर्ण होने से सांस्कृतिक कार्यक्...


thumb

वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर

जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी परिसंपत्...