महासमुंद जिले में पांच स्थानों पर आयोजित हुई कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी

Posted On:- 2026-10-23




खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया गया जागरूक

महासमुंद (वीएनएस)।  किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने महासमुंद जिले में खेत बचाओ अभियान के तहत आज पांच स्थानों पर कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले के विकासखंड महासमुंद के पिटियाझर, बागबाहरा के खल्लारी, बसना के अकोरी, पिथौरा के किशनपुर तथा सरायपाली के केना ग्राम पंचायत एवं सहकारी समितियों में आयोजित इन कार्यक्रमों में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

कृषि विभाग द्वारा 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक देशव्यापी खेत बचाओ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध एवं असंतुलित उपयोग को कम करना, मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता को बनाए रखना तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति किसानों और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है।

कृषक चैपाल एवं संगोष्ठियों में कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मृदा स्वास्थ्य और जमीन की प्राकृतिक उपजाऊ क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि की दीर्घकालिक उत्पादकता बनाए रखने के लिए मिट्टी की सेहत को प्राथमिकता देना आवश्यक है। इस दिशा में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती टिकाऊ और आर्थिक रूप से व्यवहार्य विकल्प के रूप में महत्वपूर्ण हैं। किसानों को पारंपरिक कृषि ज्ञान के साथ वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान किसानों को हरी खाद, नील-हरित काई, जैव उर्वरक, जैविक खाद तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही यूरिया एवं डीएपी पर निर्भरता कम करने के लिए एनपीके, एसएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे उर्वरकों के उचित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। किसानों को बताया गया कि उर्वरकों का चयन एवं उपयोग मिट्टी की आवश्यकता और मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गई अनुशंसाओं के अनुरूप किया जाना चाहिए।

कृषि उप संचालक  एफ.आर. कश्यप ने बताया कि 23 अक्टूबर को महासमंुद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम झालखम्हरिया, कनेकेरा, बागबाहरा अंतर्गत सिर्रीपठारीमुड़ा, सुखरीडबरी, पिथौरा अंतर्गत ग्राम अमलीडीह, कुम्हारीमुड़ा, बसना अंतर्गत ग्राम चनाट, बड़ेढाबा एवं सरायपाली अंतर्गत ग्राम कोटद्वारी एवं तोषगांव में कृषक चैपाल एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।




Related News
thumb

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

बंसल ने विभिन्न शासकीय भवनों के निर्माण, मरम्मत एवं संधारण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित...


thumb

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया निरीक्षण

सचिव बंसल ने निर्माणाधीन दो मंजिलें महाविद्यालय भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सड़क के स्तर में अंत...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ आवासों पर वसूली कर निरस्तीकरण क...

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जनपद पंचायत कुरुद के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वि...


thumb

धमतरी की सड़कों को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, सुगम होगा आवागमन

धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सुगम यातायात और आधुनिक शहरी अधोसंरचना के विकास के उद्देश्य से सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को ग...


thumb

जल्द सजेगा धमतरी का अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, महापौर-कलेक्टर ने परखी नि...

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अत्याधुनिक ऑडिटोरियम धमतरी शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा साबित होगा। इसके पूर्ण होने से सांस्कृतिक कार्यक्...