जगदलपुर में राष्ट्रपति मुर्मू ने की माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Posted On:- 2026-10-23




रायपुर (वीएनएस)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। माँ दंतेश्वरी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी का मंदिर क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। माँ दंतेश्वरी के प्रति बस्तरवासियों की गहरी श्रद्धा है और देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। राष्ट्रपति का माँ दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करना बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को भी रेखांकित करता है।



Related News
thumb

SIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC का पुतला फूंका

बिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चुनावी पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रख...


thumb

अघोषित बिजली कटौती व बढ़ती दर के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

बिलाईगढ़ क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बढ़ती बिजली दर से किसान आक्रोश है


thumb

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़...

युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती ह...


thumb

भिलाई-3 चरोदा निगम में लाटरी पद्वत्ति से एएचपी आवास आबंटन

नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा कार्यालय सभागार में 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी आवास आबंटन में लाटरी प्रक्रिया से आवास आबंटित किया गया।


thumb

सुदेश सुंदरानी बने भिलाई-चरोदा निगम के आयुक्त

भिलाई-चरोदा नगर निगम को नया आयुक्त मिल गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 22 अक्टूबर को जारी आदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुदेश कुमार सु...