गरियाबंद (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री महेश्वरी तिवारी ने बताया कि किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लें। जिन किसानों को नवीन पंजीयन कराने, धान के रकबे में कमी या वृद्धि संबंधी संशोधन, नामिनी में सुधार अथवा बैंक खाते से संबंधित त्रुटियों का निराकरण कराना है। वे अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, ग्रामीण सहकारी समिति, कृषक सेवा सहकारी समिति अथवा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते है। किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें और धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपना पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन का कार्य 31 अक्टूबर 2026 से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की ...
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमे...
इस गरिमामयी अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बलराम मांझी, फरसपाल के मांझी अर्जुन मांझी, हमीरगढ़ के मा...
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी, माँ मावली और बस्तर अंचल के समस्त ग्राम देवी-देवताओं को नमन करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर...
इसके अतिरिक्त आईआईएम रायपुर के प्रबंधन विकास केंद्र में जिला एवं विकासखंड स्तर के परियोजना प्रबंधकों का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न किया ...