जम्मू-कश्मीर (वीएनएस)। केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को आदेश जारी किया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ डॉ. सज्जन सिंह यादव, आईएएस (एजीएमयूटी :1995) को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया गया है।
उन्हें 1 नवंबर 2026 से या कार्यभार ग्रहण करने की तारीख, जो भी बाद में हो, से जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। आदेश की कॉपी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, गोवा, चंडीगढ़, लद्दाख के मुख्य सचिवों के साथ-साथ डीएनएच एंड डीडी और लक्षद्वीप के प्रशासक के सलाहकार और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सचिव को भी भेजी गई है।
डॉ. सज्जन सिंह यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए सीधी भर्ती से सेवा में प्रवेश किया था। रिकॉर्ड के अनुसार उनका गृह राज्य हरियाणा है।
अपने 31 साल के लंबे कार्यकाल में डॉ. यादव 17 अलग-अलग स्थानों पर 23 पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया है। उनकी सबसे लंबी पोस्टिंग 4 साल 8 महीने तक वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर रही है। इसके अलावा वह नई दिल्ली में वित्त व्यय विभाग में संयुक्त सचिव और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव जैसे अहम पदों पर भी काम कर चुके हैं।
रिकॉर्ड के मुताबिक, डॉ. सज्जन सिंह यादव ने आखिरी बार नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर काम किया था। वह 19 अगस्त 2026 तक इस पद पर थे। उनके पूरे करियर में औसतन हर पोस्टिंग करीब 1 साल 4 महीने की रही है।
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पिनाकोटा के पास शनिवार की सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है।
यहां मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों और छात्र नेताओं ने मार्च निकाला।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह तीर्थयात्री सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले एक ...
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आम आदमी पार...