बेमेतरा (वीएनएस)। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. कैंपेन (Intensified IEC Campaign) के अंतर्गत आज विकासखण्ड साजा में सघन जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े , नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश के मार्गदर्शन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के. वर्मा के नेतृत्व में सीएचसी साजा आईसीटीसी द्वारा इंदिरा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साजा में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में परामर्शदाता अभिषेक राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के फैलने के कारण, लक्षण तथा बचाव एवं रोकथाम और एस.टी.आई./आर.टी.आई. के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आईसीटीसी एमएलटी अरुण कुमार यादव द्वारा 1097 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर एवं एचआईवी/एड्स अधिनियम 2017 के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता हेतु आई.ई.सी. सामग्री का वितरण किया गया एवं जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने "जागरूक समाज, स्वस्थ छत्तीसगढ़" का संदेश दिया। इस जनजागरुकता कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'कृषक उन्नति योजना' का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) ...
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...
जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...