एनसीईआरटी ने स्कूली छात्रों के लिए शुरू किया 20 घंटे का एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग कोर्स

Posted On:- 2026-10-25





नई दिल्ली(वीएनएस)।राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम मेधा पर 20 घंटे का व्यावहारिक पाठ्यक्रम पेश किया है। इसे आईआईटी मद्रास और आईआईटी जोधपुर के सहयोग से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डीपफेक की पहचान, डेटा गोपनीयता और जिम्मेदार उपयोग सिखाना है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कृत्रिम मेधा (एआई) और ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग’ पर 20 घंटे का एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी दैनिक जीवन में कृत्रिम मेधा के उपयोग, उदाहरणों से मशीनों के सीखने की प्रक्रिया, ‘डीपफेक’ की पहचान और व्यक्तिगत आंकड़ों की सुरक्षा से जुड़ी नैतिक सीमाओं के बारे में अध्ययन करेंगे। एनसीईआरटी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास और आईआईटी जोधपुर के परामर्श से इस गतिविधि-आधारित पाठ्यक्रम को विकसित किया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करना है कि कृत्रिम मेधा कैसे काम करती है और इसकी क्या सीमाएं हैं।
साथ ही, उन्हें बिना सत्यापन किए इसके परिणामों पर निर्भर रहने के बजाय एआई प्रणालियों का सतर्क, आत्मविश्वासपूर्ण, रचनात्मक और जिम्मेदार उपयोगकर्ता तथा मूल्यांकनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना है। एनसीईआरटी ने कहा, ‘‘जिन विद्यार्थियों को पहले से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, उनके लिए तैयार यह पाठ्यक्रम आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और समस्या-समाधान की क्षमता को बढ़ावा देता है। यह समस्याओं को हल करने के एक व्यवस्थित दृष्टिकोण के रूप में ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग’ का परिचय कराता है और विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करता है कि कृत्रिम मेधा कैसे काम करती है तथा इसके अनुप्रयोग, संभावनाएं और सीमाएं क्या हैं।’’ परिषद ने कहा, ‘‘यह पाठ्यक्रम कृत्रिम मेधा की अवधारणाओं, अनुप्रयोगों और सीमाओं के साथ-साथ आंकड़ों की गोपनीयता तथा प्रौद्योगिकी के जिम्मेदार उपयोग को समझाने के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति अपनाता है।इसमें चर्चा, व्यावहारिक अभ्यास, प्रयोग और आत्मचिंतन के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने के अवसर दिए जाते हैं।’’ उसने कहा कि ये गतिविधियां डिजिटल उपकरणों के साथ या उनके बिना भी आयोजित की जा सकती हैं, ताकि विभिन्न प्रकार के विद्यालयों में विद्यार्थी सार्थक रूप से भाग ले सकें।



Related News
thumb

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- अब कोई लक्ष्य...

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है। पहलगाम आतंकी ह...


thumb

2029 तक भारत में होंगे 4 प्रक्षेपण परिसर, इसरो चीफ वी नारायणन ने दी...

तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में 2,000 एकड़ में एसएसएलवी के लिए एक नया प्रक्षेपण परिसर तैयार किया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख...


thumb

वाराणसी में भारतीय वायुसेना का एयर शो, पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर मिर्जामुराद में अरविंद लिमिटेड की परिधान इकाई का उद्घाटन किया, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़...


thumb

युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को...

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को राज्य की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। उन्होंने दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट...


thumb

चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा में 5 जिलों के स्कूल बंद, अधिकारियों क...

आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्दे...