छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव जीतेगी भाजपा,स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

Posted On:- 2026-10-26





रायपुर(वीएनएस)।भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी ने रायपुर में प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने भरोसा जताया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर और बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि चुनावी सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ उनके जुड़ाव पर निर्भर करती है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए ईरानी ने विश्वास जताया कि पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि ‘मिशन 2028’ केवल चुनावी लक्ष्य नहीं है, बल्कि राज्य की पहचान, विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता भी है।
ईरानी ने जोर दिया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव केवल मतपत्रों या वोटिंग मशीनों से नहीं जीते जाते, बल्कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव और मजबूत संगठनात्मक ढांचा जरूरी है।’’



Related News
thumb

राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टीन के राजकुमार एलोइस का किया गया औपचारि...

भारत दौरे पर आए लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया।


thumb

पीएम मोदी पर बयान के बाद देशभर में भाजपा का विरोध, राहुल और खरगे से...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।


thumb

20 लाख व्यापारियों की आजीविका दांव पर": सीटीआई ने मल्लिकार्जुन खड़ग...

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली दिवाली के बाद टालन...


thumb

पाकिस्तान पर टिप्पणी: फारूक अब्दुल्ला देश से माफी मांगें या वहां जा...

जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान संबंधी बयान के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद सत शर्म...


thumb

क्लाइमेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट: भारत में 2001 से 2025 के बीच 5.6 प्रत...

जलवायु अनुसंधान संगठन क्लाइमेट ट्रेंड्स के विश्लेषण के अनुसार 2001 से 2025 के दौरान देश में गैर-हरित क्षेत्र 63.05 प्रतिशत से बढ़कर 68.65 प्रतिशत ह...