सेवा सेतु ने आसान की राह, घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-10-27




नगरी के राज साहू की कहानी बनी डिजिटल सुशासन की मिसाल, समय और धन की हुई बचत

धमतरी (वीएनएस)। सरकारी दफ्तरों के चक्कर, लंबी कतारें और काम पूरा होने का इंतजार—आम तौर पर किसी प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया से जुड़ी ये परेशानियां अब डिजिटल सेवाओं के विस्तार से कम हो रही हैं। धमतरी जिले के  नगरी निवासी  राज साहू की कहानी इसी बदलाव की एक तस्वीर पेश करती है। कभी विवाह प्रमाण पत्र बनवाना उनके लिए चुनौती था, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से यह काम अब उनके लिए आसान हो गया है।

राज साहू को विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए थी। प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को लेकर उनके मन में भी वही आशंकाएं थीं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक लोग गुजरते हैं। उन्हें लगता था कि इसके लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा, लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा और समय के साथ पैसे भी खर्च होंगे।

इसी दौरान उन्हें नगरी पंचायत कार्यालय से उन्हें ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत उन्होंने आवश्यक जानकारी भरी और दस्तावेज अपलोड किए। आवेदन की स्थिति की जानकारी भी उन्हें मोबाइल के माध्यम से मिलती रही। कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र तैयार हो गया, जिसे उन्होंने घर बैठे डाउनलोड कर लिया।

राज साहू के लिए यह केवल एक प्रमाण पत्र मिलने की बात नहीं थी, बल्कि सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने के तरीके में आए बदलाव का अनुभव भी था। उनके मुताबिक, सेवा सेतु पोर्टल के जरिए कम समय में प्रमाण पत्र मिल जाने से अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली। इससे उनके समय, धन और श्रम की बचत हुई। अब आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें संबंधित कार्यों और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में भी सहूलियत मिल रही है।

डिजिटल सेवा से बढ़ रहा भरोसा

राज साहू का अनुभव बताता है कि डिजिटल शासन की सार्थकता केवल ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने में नहीं, बल्कि उसकी सुविधा आम नागरिक तक पहुंचाने में है। जब ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को सही जानकारी और आवेदन में सहयोग मिलता है, तो तकनीक उन लोगों के लिए भी उपयोगी बन जाती है, जो पहले सरकारी प्रक्रियाओं को जटिल मानते थे।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राज साहू को मिली यह सुविधा सुशासन के उस उद्देश्य को रेखांकित करती है, जिसमें सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ हों। निवासी नगरी की यह कहानी बताती है कि तकनीक और स्थानीय स्तर पर मिलने वाला सहयोग साथ आएं, तो सरकारी दफ्तरों की भागदौड़ कम कर सेवाओं को आम आदमी के करीब लाया जा सकता है।



Related News
thumb

दोपहिया वाहन से चलाने वाले, दफ्तर आते-जाते समय हेलमेट का उपयोग करे...

इस अवसर पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, निजी अस्पतालों के चिकित्सक, ऑटो एवं ई-रिक्शा सहित विभिन्न परिवहन संघों के ...


thumb

धमतरी के वनांचल में पर्यटन को मिल रहा नया विस्तार, जबर्रा में नाइट ...

वनांचल में पर्यटन गतिविधियों के संचालन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता की सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी आवश्यक है। निर्धारित दिश...


thumb

धमतरी की वनोपज मंडी में औषधीय उत्पादों के कारोबार को मिल रहा विस्तार

बालोद जिले के मुड़खुसरा गांव से आए शम्भुराम ठाकुर ने बताया कि वे हर्रा, इरानी अकलतरा और अश्वगंधा की जड़ सहित अन्य वनोपज लेकर पहुंचे थे। ...


thumb

धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रक...

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि किसानों तक मौसम संबंधी चेतावनी एवं कृषि सलाह पहुंचाने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले के साथ पटवारी, ग्राम स...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान का हुआ शुभारंभ

इस तरह सुरक्षित बचपन अभियान के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव में विधि सारथी (युवा अधिवक्ता) नीतिन सा...