फैंस के बीच पहुंची ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम, जयपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग

Posted On:- 2026-10-27




मुंबई (वीएनएस)। हिंदी सिनेमा हाल के समय में एक खूबसूरत दौर से गुजर रहा है, क्योंकि इंडस्ट्री में नए चेहरों की एक लहर आ रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए लव फिल्म्स अपनी रोमांटिक ड्रामा ‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आई है। इस फिल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव रंजन ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस फिल्म के साथ मेकर्स ने अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर को लॉन्च किया है। फिल्म की रिलीज के बाद अब इसकी नई और टैलेंटेड स्टारकास्ट जयपुर पहुंची, जहां उन्होंने थिएटर में दर्शकों के बीच फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया देखी।

फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम जयपुर के थिएटर पहुंची, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने दर्शकों के रिएक्शन देखे। इस दौरान टीम ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और उनकी प्रतिक्रियाओं को करीब से महसूस किया। अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर ने थिएटर में दर्शकों के बीच पहुंचकर फिल्म को मिल रहे प्यार और प्रतिक्रिया का अनुभव किया।

देशभर के सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म मॉडर्न लव, दोस्ती और रिश्तों में होने वाली मजेदार उथल-पुथल को समेटे हुए है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। ट्रेलर में नजर आने वाली एनर्जी, तीखी बातचीत और मजेदार पलों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिससे वे फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस की गई ‘पहला प्यार दूसरी बार’ युवाओं, प्यार और साथ रहने के उतार-चढ़ाव पर आधारित एक नई और दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करती है। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस, 'पहला प्यार दूसरी बार' यूथ, प्यार और साथ रहने के बारे में एक नए और दिल को छू लेने वाली कहानी दिखा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर में रिलीज़ हो चुकी है।



Related News
thumb

शरवरी वाघ के साथ थिरकीं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड में जब किसी नई एक्ट्रेस को अपनी पसंदीदा अदाकारा के साथ डांस करने का मौका मिलता है, तो वह पल उसके लिए बेहद खास बन जाता है।


thumb

शाहरुख खान की ‘किंग’ के नए पोस्टर ने जीता फैंस का दिल, बढ़ी उत्सुकता

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ के नए पोस्टर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।


thumb

‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और अनुज सैनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।


thumb

फिल्मी दुनिया में आने के लिए रीमा लांबा बनीं मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए न सिर्फ पर्दे ...


thumb

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो पिस्टल बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है।