साइंस कानक्लेव में बोले पीएम मोदी, नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत, करना है दुनिया का नेतृत्व

Posted On:- 2026-10-27





नई दिल्ली(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत नई सोच और आत्मविश्वास के साथ भविष्य की तकनीकों में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। स्पेस से लेकर एआई और सेमीकंडक्टर तक, भारत वैश्विक समस्याओं के समाधान की दिशा तय कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026' का उद्घाटन किया। 27 से 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ आए हैं। वे उभरती हुई तकनीकों और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।
इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के युवा जिस स्किल पर सोच रहे हैं, जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह उत्साह बढ़ाने वाला है। दशकों पहले एक समय था, जब भारत के लिए साइंस और टेक्नोलॉजी का मतलब था- कैचअप। उन्होंने कहा कि आज हम प्रथम प्रयास में ही मंगल ग्रह तक पहुंचते हैं। हम चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचते हैं, जहां कोई नहीं पहुंच पाया। इसलिए मेरा विश्वास है कि India must embrace the technologies of the future, innovate boldly, and lead 
मोदी ने कहा कि दुनिया में कुछ इनोवेटिव होता था तो कुछ सालों बाद वो तकनीक हम तक पहुंचती थी। हम उसे अपनाते थे या उसमें कुछ सुधार करके आगे बढ़ाते थे। लेकिन आज 21वीं सदी का भारत एक नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब हमारा लक्ष्य भारत के लिए, दुनिया के लिए, आज के लिए, आने वाले कल के लिए नई टेक्नोलॉजी बनाना, उसकी दिशा तय करना और दुनिया की समस्याओं के समाधान देने की शक्ति विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने इसका उदाहरण देखा है। जब दुनिया के अनेक देश वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे थे, भारत ने अपनी वैक्सीन विकसित की। भारत ने बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन किया और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी। यही 21वीं सदी के भारत का आत्मविश्वास है।
उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर से स्पेस तक, AI से सेमीकंडक्टर तक... इन सभी क्षेत्रों की जरूरतें अलग-अलग हैं, लेकिन इन सबका संदेश एक ही है। भारत उभरती हुई तकनीकों में अपनी शक्ति और अपना भरोसा, दोनों बढ़ा रहा है। भारत का एक और सामर्थ्य है- सॉल्यूशन और स्किल। भारत में कोई सॉल्यूशन सफल होता है, तो उससे दुनिया के अनेक देशों की समस्याओं के समाधान का रास्ता भी बनता है। हमारा डिजिटल स्टैक इसका शानदार उदाहरण है। हमारी 5G टेक्नोलॉजी भी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।



Related News
thumb

किरेन रिजिजू ने फर्जी एआई वीडियो पर कांग्रेस को घेरा, देश से माफी म...

भारतीय सेना ने कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी द्वारा शेयर किए गए दो वीडियो को फर्जी और भ्रामक करार दिया है, जिनमें चीनी घुसपैठ का झूठा दावा किया गया था।


thumb

खरगे ने गलती की...पीएम मोदी पर 'बाप' वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ...

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करके गलती की है और उन्हे...


thumb

जब तक भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर सक्रिय हैं, पीएम को कोई हिला नहीं सक...

भाजपा नेता नितिन नवीन ने गोवा के चिम्बेल में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने...


thumb

एक नवंबर की कांग्रेस की रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने तय की शर्तें

पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 ब...


thumb

अनूप बागची ने एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ पद की संभाली कमान

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अनूप बागची ने बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी का पदभार संभ...