विवेकानंद नगर में आयम्बिल तप के 80 साधकों का सामूहिक पारणा

Posted On:- 2026-10-29




लाभार्थी परिवार ने तपस्वियों का पारणा कराकर किया सम्मान

रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से चल रही नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना 27 अक्टूबर को पूर्ण हुई। आराधना के दौरान प्रतिदिन करीब 80 साधकों ने आयम्बिल तप किया। समापन पर मुनि संवेगरत्न सागरजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में सामूहिक पारणा हुआ।

चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया और महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि नवपद ओली आराधना में साधकों ने नौ दिनों तक प्रतिदिन एक समय और एक स्थान पर बैठकर एकासना किया। इस दौरान नमक, तेल, खटाई, मिर्च और मसालों का सेवन नहीं किया। साथ ही तेल, घी, दूध, दही, मक्खन और शक्कर सहित छह विगय का त्याग रखा।

आराधना पूर्ण होने पर 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे रत्नप्रभुसूरीश्वर भवन में सामूहिक पारणा हुआ। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार ने सभी तपस्वियों का सम्मान किया। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वियों के तप की अनुमोदना की।  28 अक्टूबर से सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत प्रतिदिन प्रवचन सहित अन्य धार्मिक आयोजन नियमित रूप से शुरू हो गए हैं।



Related News
thumb

बिलासपुर में 25 हजार की रिश्वत के आरोप में पटवारी निलंबित

शासकीय राजस्व कार्य के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से ...


thumb

50 हज़ार कर्ज, वसूले 72 हजार, भिलाई में 2 महिला सूदखोर गिरफ्तार

दुर्ग जिले में अवैध ब्याज वसूली और धमकी देकर लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में वैशालीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


thumb

भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरकर युवती की मौत

भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के बाद एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्सीपार के शिवाजी नगर निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है।


thumb

दुर्ग में सांसद-सरपंच संवाद, गांवों के विकास पर मंथन

दुर्ग जिले में देश में पहली बार सांसद-सरपंच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दावा किया गया। भिलाई के कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग,...


thumb

छठ से पहले भिलाई निगम क्षेत्र के तालाबों की सफाई तेज

छठ पर्व से पहले नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में तालाबों की साफ-सफाई में तेजी आ गई है।