70.14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कोपरा-पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य

Posted On:- 2026-10-30




26.20 किलोमीटर लंबा मार्ग बनने से महासमुंद जिले तक पहुंचना होगा आसान, निर्माण कार्य प्रगति पर

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर डब्ल्यूएमएम की प्रथम लेयर बिछाने का कार्य जारी

गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत कोपरा-पोखरा मुख्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुल 26.20 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण के लिए बजट मद के अंतर्गत 70 करोड़ 14 लाख 41 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत डब्ल्यूएमएम की प्रथम लेयर बिछाने का कार्य प्रगति पर है। कोपरा-पोखरा मार्ग जिले के लिए महत्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्ग है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130-सी से निकलकर राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य जिला मार्ग को जोड़ते हुए राजिम-पोखरा मुख्य जिला मार्ग से संपर्क स्थापित करता है। इसके चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी।

महासमुंद जिले तक पहुंचने में होगी दूरी की बचत -

मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को महासमुंद जिले तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और आवागमन अधिक सुविधाजनक बन सकेगा। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों तथा अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगी।

सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर जोर -

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, वर्तमान में सड़क निर्माण के अंतर्गत डब्ल्यूएमएम की प्रथम लेयर का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से मार्ग की उपयोगिता बढ़ेगी और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। लोक निर्माण विभाग, गरियाबंद संभाग के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, कोपरा-पोखरा मुख्य जिला मार्ग का निर्माण जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। मार्ग के पूर्ण होने से गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र और महासमुंद जिले के बीच सड़क संपर्क अधिक सुविधाजनक होगा।



Related News
thumb

महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि

मुख्यमंत्री देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।


thumb

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों...


thumb

मूल विभाग में वापस भेजे गए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी

ईओडब्ल्यू और एसीबी में पदस्थ इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों के दायित्व वापस गृह विभाग को सौंपे दिए गए हैं।


thumb

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : मु...

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


thumb

वन औषधि पादप बोर्ड ने पारंपरिक वैद्यों को किया नजरअंदाज, राज्योत्सव...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार पारंपरिक वनौषधि चिकित्सा से जुड़े वैद्यराज संतोष पटेल और उनके सहयोगी तीजूराम साहू को अब तक आमंत्रण नहीं मिलने का मा...


thumb

कवर्धा में तेंदुए की तलाश तेज, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर और आसपास के वन क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी से जुड़ी सूचनाओं के बाद वन विभाग ने निगरानी और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिय...