कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली एनकार्ड, जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं नशामुक्ति की बैठक
गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एनकार्ड, जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं नशामुक्त भारत अभियान की बैठक लेकर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, नशामुक्ति अभियान एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी बनाने कहा। कलेक्टर ने जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में कहीं भी अवैध या छिपी हुई मादक पदार्थों की फसलों की खेती होने की सूचना मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर शर्मा ने सड़क पर घुमंतु एवं आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। कलेक्टर शर्मा ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने तथा समझाइश देने के निर्देश दिए। आवागमन के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों एवं 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिगों को बिना वैध लाइसेंस वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक एवं निर्देशित किया।
कलेक्टर ने नशामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए आबकारी, समाज कल्याण, कृषि एवं राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों को नशामुक्ति के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने नशामुक्ति के लिए टोल फ्री नंबर 14446 का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा विनाश की जड़ है। स्कूली बच्चों एवं युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। नशामुक्ति अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों...
ईओडब्ल्यू और एसीबी में पदस्थ इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों के दायित्व वापस गृह विभाग को सौंपे दिए गए हैं।
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार पारंपरिक वनौषधि चिकित्सा से जुड़े वैद्यराज संतोष पटेल और उनके सहयोगी तीजूराम साहू को अब तक आमंत्रण नहीं मिलने का मा...
कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर और आसपास के वन क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी से जुड़ी सूचनाओं के बाद वन विभाग ने निगरानी और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिय...