जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इसलिए मेथी के बीज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। जानिए मेथी के ज्यादा सेवन से किस तरह का नुकसान हो सकता है।
शुगर लेवल कम करे
शुगर के मरीजों को मेथी खाने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं मेथी का ज़्यादा सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है। दरअसल, इसके ज़्याद सेवन से ब्लड शुगर काफी नीचे जा सकता है जो शुगर के मरीजों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
हाई ब्लड प्रेशर
मेथी की पत्तियों में सोडियम की मात्रा कम होती है। लो सोडियम हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर मेथी के पत्तों के सेवन से बचना चाहिए।
सांस की बीमारी
अगर आपको सांस लेने में तकलीफ होती है तो मेथी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मेथी की तासीर गर्म होती हैं ऐसे में ये सांस से जुड़ी परेशानियों की वजह बन जाता है।
गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इसके ज्यादा सेवन से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही जो माएं बच्चों को फीड कराती हैं, उनको भी मेथी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा मेथी के सेवन से फीड करने वाले बच्चों को दस्त की परेशानी हो सकती है।
पेट से जुड़ी समस्या
मेथी का ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों गैस और अपच का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप सेवन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
एलर्जी होने पर
अगर आपको स्किन एलर्जी की समस्या है तो आप भूलकर भी मिथिआ का सेवन न करें। मेथी के बीज के सेवन से एलर्जी फैल सकती है जिससे आपको त्वचा पर जलन, रैशेज हो सकती है।
सर्दियों में लगातार गुड़ की चाय पीने से ठंड व बुखार जैसी बीमारियां नहीं होती हैं. इसलिए सर्दियों में लगातार गुड़ की चाय पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
पूरे फल खाने से आपके शरीर को ढेर सारा फाइबर मिलता है, जो पाचन में सुधार और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ताजे फलों को खाने से भी आप...
हर घर में किचन सिंक का इस्तेमाल रोजाना होता है। वहीं कई बार इसमें बचा हुआ खाना फंस जाता है। ऐसा होने पर सिंक जाम हो जाता है और पानी का बहाव धीमा या...
काले उबले चने में पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा भी कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा करने से आपका शरीर ओवरहीटिंग का शिकार भी हो सकता है. दरअसल, जब इंसान को ...