धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें: कलेक्टर

Posted On:- 2026-10-31




95 उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

तौल मशीनों का सत्यापन, आर्द्रतामापक यंत्र और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 नवंबर से शुरू होने वाली खरीदी से पहले सभी उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। किसी भी केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए। धान खरीदी 31 जनवरी 2027 तक चलेगी।

मास्टर ट्रेनरों ने 30 अक्टूबर को नोडल अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया और आवश्यक तैयारियों का प्रशिक्षण दिया। जिले में कुल 95 धान उपार्जन केंद्र हैं। इनमें सारंगढ़ विकासखंड में 30, बरमकेला में 27 और बिलाईगढ़ में 38 केंद्र शामिल हैं। कलेक्टर ने केंद्रवार वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर ने तौल मशीनों का सत्यापन समय पर कराने और आर्द्रतामापक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन केंद्रों में आर्द्रतामापक यंत्र या सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में नहीं हैं, वहां तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने कहा। उन्होंने खरीदी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पूर्ण करने पर जोर दिया।

धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के लिए सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर केंद्रों की मॉनिटरिंग होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को खरीदी व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

किसानों को टोकन के लिए ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप की सुविधा दी गई है। किसान समिति में जाकर भी टोकन कटवा सकते हैं। इस वर्ष दो एकड़ तक भूमि वाले किसानों के लिए एक, दो से दस एकड़ तक भूमि वाले किसानों के लिए दो और दस एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों के लिए तीन टोकन की व्यवस्था की गई है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं आज अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं।


thumb

पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के स्टाल का अवलोकन, डोकरा, बांस शिल्प और...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिली।


thumb

राज्यपाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन

राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरूष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर लोकभवन में उनके छायाचित्र


thumb

वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महारैली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेट...


thumb

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन

छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया।


thumb

विवेकानंद नगर में मनाया गया संभवनाथ भगवान का कैवल्यज्ञान कल्याणक

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में धर्म, ज्ञान और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। मुनि संवेगरत्न सागर ...