मुंबई (वीएनएस)। भारत की पहली फीमेल लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताई जा रही रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मैसा' का पहला गाना 'ओ मैसा रे' 2 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रश्मिका मंदाना स्टारर मैसा के साथ एक्ट्रेस इंडिया की पहली फीमेल लेड पैन इंडिया सिनेमैटिक वेंचर में कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन के साथ बाप बेटी के अनोखे रिश्ते के साथ दर्शकों को बांधे रखने वाले कहानी है, जो सिनेमाघरों में इस 27 नवंबर 2026 को रिलीज़ होगी।
जैसे - जैसे फिल्म की रिलीज़ की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे - वैसे मैसा के आसपास एक्साइटमेंट को बढ़ते हुए महसूस किया जा रहा है। रश्मिका मंदाना जिन्हें इंडिया की सबसे बड़ी फीमेल स्टार्स में से एक माना जाता है, वह बतौर लीड इस प्रोजेक्ट में पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं।
फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए टीजर को देश भर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों से लेकर आलोचकों तक से फिल्म ने अपनी रॉ एनर्जी, ग्रैंड स्केल और इंटेंस एटमॉस्फियर के खूब तारीफ अपने नाम की है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस चीज ने मैसा को एक अनोखे सिनेमैटिक कहानी में स्थापित कर दिया है।
बहुत सी भारतीय फिल्म मास एक्शन ड्रामा की कहानी में मजबूत मां और बेटे के रिश्ते को दिखाती हैं, जैसे बाहुबली और KGF, लेकिन मैसा इससे अलग है क्योंकि इसमें मेकर्स नए और एक मजबूत भावनात्मक पक्ष को पेश करने वाले हैं। दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है।
मेकर्स ने अब फिल्म के साउंडट्रैक को लेकर बने उत्साह के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, अब आधिकारिक तौर से पहले गाने ओ मैसा रे को 2 नवंबर 2026 को रिलीज़ करने की घोषणा कर दी है।
इस गाने के पोस्टर में आग के बीच एक दमदार सिल्हूट नजर आ रहा है, जो गाने के जोश और उसकी तेज एनर्जी की झलक देता है। मशहूर कंपोजर जैक्स बिजॉय ने इस गाने को तैयार किया है। उम्मीद है कि यह गाना फिल्म की देसी कहानी के माहौल को और खास बनाएगा।
डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले, जो 'सीता रामम' से जुड़े रहे हैं, इस फिल्म में एक्शन, इमोशन और बड़े स्तर पर कहानी को पेश कर रहे हैं। फिल्म की कहानी में रश्मिका लीड रोल में नजर आएंगी। टीजर से पता चलता है कि फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है और इसे पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसमें रश्मिका एक नए और दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वहीं, मशहूर कंपोजर जैक्स बिजॉय का दमदार म्यूजिक टीजर के एक्शन और ड्रामे को और असरदार बना रहा है।
अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में तैयार 'मैसा' एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है। फिल्म में ज़बरदस्त विजुअल्स, थ्रिलिंग कहानी और रश्मिका मंदाना की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। मैसा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर आधी रात को अपनी रहस्यमयी पोस्ट से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
लोकप्रिय अभिनेत्री निबेदिता पाल ने अपने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
‘रामायण’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
'मिर्जापुर: द मूवी' ने स्ट्रीमिंग की दुनिया से सिल्वर स्क्रीन तक का शानदार सफर तय किया है, जिसके बाद वह फिर से अपनी उसी जगह पर लौट रही है जहां उसने...