सरकारी सेवाओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर, सेवा सेतु केंद्र से रामशरण को मिले तीन प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-11-02




दुर्ग (वीएनएस)। शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान तरीके से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। पाटन तहसील के ग्राम खोरपा निवासी रामशरण यादव को भी इस सुविधा से काफी सहूलियत मिली।

रामशरण यादव ने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 03 सितंबर 2026 को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन के लगभग एक माह बाद 10 अक्टूबर 2026 को उन्हें तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। रामशरण यादव ने बताया कि पहले इन प्रमाण पत्रों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत दोनों लगते थे। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उन्हें एक ही जगह आवेदन करने की सुविधा मिली और बिना बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाए प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है। सेवा सेतु केंद्र में नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ आवेदन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।



Related News
thumb

फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की भिलाई सिविक सेंटर शाखा में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के प्रति जागर...


thumb

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग का बाल संरक्षण की दिशा में प्रयास, ...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वा...


thumb

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉलों से मिल रही शासन की योजनाओं और सेवाओं...

सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


thumb

राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को मिली शासकीय यो...

कोरबा शहर के घन्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा शासन ...


thumb

मधु स्वीट्स, न्यू दिल्ली स्वीट्स, रवि डेयरी, लल्ला कैफे, नेचुरल स्व...

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया।