- फोटो प्रदर्शनी में जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्री का किया गया वितरण
राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव 2026 में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित 125 रोजगार की नई गारंटी जी राम जी, सशक्त महिला-सशक्त छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार एवं सुशासन से समृद्धि की ओर सहित अन्य प्रचार सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 लाख 8 हजार रूपए तक की सब्सिडी, महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता, 13.96 लाख लखपति दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20.75 लाख आवासों का निर्माण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 26 लाख किसानों को लाभान्वित किए जाने की जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की सहायता की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में सुशासन एवं प्रशासनिक सुधारों के अंतर्गत सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ई-ऑफिस, सुगम ऐप, सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 948 सेवाओं की उपलब्धता तथा एआई मिशन की जानकारी दी गई। इसके अलावा जल जीवन मिशन, सड़क एवं अधोसंरचना विकास, रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे, हाईटेक लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, शक्तिपीठ विकास परियोजना एवं रामलला दर्शन योजना सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की उपयोगी जानकारी मिली।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का नारागांव स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक नई पहचान बना रहा है। स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश में नया कीर्तिमान स्थापित कि...
छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ ...
छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मी...